हजारीबाग

लियाफी की बैठक संपन्न , संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग – शहर के जन विकास केंद्र में लियाफी 525 का आम सभा का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार सिन्हा ने किया। इस आम सभा में संगठन के विस्तार हेतु पदाधिकारीयों का चयन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, सचिव अशोक कुमार यादव, उपाध्यक्ष सचिन कुमार, मनोज कुमार रंजन, महेंद्र साव के साथ उपसचिव शत्रुघ्न सिंह, रविंद्र कुमार राय, अमित सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार पांडे को बनाया गया। इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

वहीं आमसभा में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया।

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा शाखा में अभिकर्ताओं एवं ग्राहकों के कार्य में जो कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उसे दुरुस्त किया जाएगा। नए कमिटी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि पूर्व में लियाफी के नाम से जो जमीन खरीदा गया था, उसे कब्जामुक्त कराते हुए पुनः कमिटी को सौंपा जाएगा। इस आमसभा के बैठक में प्रमुख रूप से संजय कुमार सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह, वसंत कुमार दांगी, पीयूष कुमार, सन्तन पाण्डेय, शमशाद जी, ओमप्रकाश कुमार, रंजीत पाण्डेय, भैया नितेश कुमार, महेंद्र कुमार, महेश प्रसाद कुशवाहा, विनोद साहू, राजेंद्र शर्मा, मनोज कुमार गोप, राजेश कुमार, धनुषधारी मेहता, श्रीकांत ठाकुर, दिलचन्द महतो, श्याम किशोर सिंह, अभय कुमार सिन्हा, सुबोध पाण्डेय, उमेश तिवारी, अभिषेक पंकज, केशव यादव, अनिल सिंह सहित कई अभिकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेगा सलगा बिरहोर टांडा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिलान्यास

Khabar365newsकटकमदाग़ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को हजारीबाग...

हजारीबाग

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस का परचम, पु०अ०नि० रोशन कुमार को फिंगर प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

Khabar365newsचतरा: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में...

हजारीबाग

हजारीबाग में मुहर्रम पर निर्बाध बिजली के लिए महा-प्लान: छुट्टी पर रोक, 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी

Khabar365news​हजारीबाग:मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पूरे हजारीबाग जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बिना...