हजारीबाग

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया में हो रही देरी पर विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल

Share
Share
Khabar365news

पोस्टमार्टम प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारू बनाने की मांग, ताकि शोकग्रस्त परिवारों को अनावश्यक प्रतीक्षा और परेशानी से मिल सके राहत।

हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी की समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए रविवार को जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से दूरभाष पर विस्तृत वार्ता की।

वार्ता के दौरान प्रदीप प्रसाद ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उपायुक्त महोदय से आग्रह किया कि पोस्टमार्टम कक्ष का संचालन प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से नियमित रूप से प्रारंभ किया जाए, ताकि दुर्घटना या असामयिक मृत्यु जैसी परिस्थितियों में शोकग्रस्त परिवारों को अनावश्यक विलंब और परेशानियों से राहत मिल सके।

विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि, सदर अस्पताल जिले का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यहाँ आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समय पर सुविधा मिले, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पोस्टमार्टम जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में विलंब पीड़ित परिवारों के दुख को और बढ़ाता है। प्रशासनिक तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण से इस व्यवस्था में सुधार अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उपायुक्त महोदय के स्तर से शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे न केवल सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार होगा बल्कि जनसामान्य का विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...