Breakingindiaब्रेकिंग

एक्टर गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, घर में बेहोश होकर गिरे; अस्पताल में भर्ती

Share
Share
Khabar365news

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार देर रात अचानक खराब हो गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, रात को अपने घर पर गोविंदा बेहोश हो गए थे, जिसके बाद परिवार ने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रात करीब 1 बजे अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। गोविंदा के करीबी दोस्त और लीगल एडवाइज़र ललित बिंदल ने बताया कि अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उनकी कई मेडिकल जांचें जारी हैं। उन्होंने कहा, “डॉक्टरों से बात करने के बाद उन्हें कुछ दवाएं दी गईं। उनकी रिपोर्ट्स अभी नहीं आई हैं, इसलिए फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।” बिंदल ने गोविंदा की सेहत को लेकर अधिक जानकारी देने से फिलहाल इनकार किया है।

पहले भी रह चुकी है स्वास्थ्य संबंधी परेशानी
बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में गोविंदा अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गलती से खुद को घायल कर बैठे थे। उस हादसे में उनके पैर में गोली लग गई थी। घटना के बाद उन्हें जुहू के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई घंटे की सर्जरी के बाद गोली निकाली गई थी। बाद में गोविंदा ने खुद बताया था कि वह कोलकाता में एक शो के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे, तभी गलती से बंदूक गिर गई और चल पड़ी। उन्होंने कहा था, “कुछ सेकंड के लिए मैं सन्न रह गया था, फिर देखा कि मेरे पैर से काफी खून बह रहा है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका ने पुलिस के सामने प्रेमी को जड़ा थप्पड़, युवक बेहोश होकर गिरा

Khabar365newsप्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जुए को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप,

Khabar365newsरांची। जुए के विवाद को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक...