BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 14 लाख की चोरी, दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर

Share
Share
Khabar365news

चतरा जिले के नगवां मुहल्ला में मंगलवार तड़के चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने नंदलाल यादव के घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 14 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 8 लाख रुपये नकद और करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरी के दौरान जब घर के सदस्य लौटे तो चोर घबरा गए और अपनी तीन बाइक घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकले।

पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई एफआईआर
पीड़ित नंदलाल यादव के पुत्र छोटू कुमार ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस को तीनों बाइक सौंप दी हैं। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र करते हुए जांच शुरू की। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...