BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर क्षेत्र का लिया जायजा, मोहरदा जलापूर्ति कार्य का किया निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

जमशदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर क्षेत्र के सुगना कॉलोनी, रविदास बस्ती, मोची बस्ती और एम टाइप क्षेत्र में मोहरदा जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है। मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने इन इलाकों का दौरा कर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि बहुत जल्द इन सभी बस्तियों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी, जिससे बस्तीवासियों को स्वच्छ और सुगम जल की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र के विद्यालयों का भी भ्रमण किया और बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई व जरूरतों की जानकारी ली। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उसी समय संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इसी बीच, बिरसानगर जोन संख्या 11 में सोमवार को दिनदहाड़े हुई 10 लाख रुपये की लूट की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिरसे सवाल खड़े कर दिए हैं। टाटा मोटर्स के वेंडर ए.के. सिंह के कार्यालय में हथियार के बल पर हुई इस वारदात की घटना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर जाकर विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में इस प्रकार की लगातार हो रही घटनाएं जिला प्रशासन की नाकामी और लापरवाही को उजागर कर रही है। पूरे शहर में पुलिस की प्राथमिकता हेलमेट चेकिंग तक सीमित रह गयी है। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल है। विधायक ने जिला प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और लूट की राशि के जब्ती की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के लिए विशेष मुहिम का चलाना आवश्यक है, जिससे नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो और अपराधियों में कानून का भय पैदा हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...