BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फर्जी ईडी अधिकारी गिरफ्तार: रांची की महिला डॉक्टर से ठगी, साइबर पुलिस ने नोएडा से पकड़ा

Share
Share
Khabar365news

साइबर क्राइम थाना रांची की पुलिस ने नोएडा पुलिस के सहयोग से एक अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर रांची की एक महिला डॉक्टर से 10 लाख रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास कुमार, निवासी सेक्टर-63, नोएडा (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से कई बैंक खाते, मोबाइल फोन और वाट्सएप चैट जब्त किए हैं, जो इस ठगी से जुड़े हुए हैं। महिला डॉक्टर ने 22 अगस्त को साइबर थाना रांची में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने डॉक्टर को फोन कर खुद को ईडी अधिकारी बताया और कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है। डर और दबाव का माहौल बनाते हुए आरोपी ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर दिया और धमकाकर उनके यूनियन बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

कई राज्यों में सक्रिय था गिरोह
जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विकास कुमार तक पहुंच बनाई और उसे नोएडा से गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि वह कई राज्यों में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है। इसके लिए उसने कई म्यूल अकाउंट (दूसरों के नाम पर बैंक खाते) बना रखे थे, जिनके जरिए ठगी की रकम इधर-उधर भेजी जाती थी। साइबर थाना रांची की टीम ने विकास कुमार की गिरफ्तारी के साथ फर्जी ईडी अधिकारी बनकर लोगों से वसूली करने वाले नेटवर्क को भी ध्वस्त किया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर विकास कुमार के खिलाफ 10 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस की चेतावनी
साइबर पुलिस ने आम जनता को सतर्क करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति यदि खुद को सरकारी जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर पैसे की मांग करे या डिजिटल अरेस्ट की धमकी दे, तो उसकी बातों में न आएं। जांच एजेंसियां कभी भी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करतीं। अज्ञात कॉलर्स के दबाव में किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...