BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

मोरहाबादी से लतरातु तक साइकिल रैली, बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर समापन

Share
Share
Khabar365news

झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित “नो योर टूरिस्ट पैलेस” अभियान के तहत साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से किया गया। रैली को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा शहरी विकास और आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली रांची से प्रारंभ होकर लतरातु डैम (रिसॉर्ट) तक गई। 14 नवंबर को प्रतिभागी  लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण और खूंटी में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को यह रैली भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर इसका समापन किया जायेगा।

इस साइकिल रैली का उद्देश्य झारखंड के अनदेखे पर्यटन स्थलों को लोगों तक पहुँचाना और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देना रहा। इस अवसर पर खेल एवं युवा मामले के सचिव मनोज कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, खेल निदेशक शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, तथा नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...