हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वांछित अभियुक्त धराए, थाना प्रभारी शिवम गुप्ता की तत्परता से न्यायिक हिरासत भेजे गए

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी, (हजारीबाग) – थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में कटकमसांडी पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता का शानदार प्रदर्शन किया है। दिनांक 18.11.2025 को पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे GR 1816/14 के अभियुक्त चूरामन साव (पिता – कर्मनाथ साव, ग्राम – शाहपुर) तथा C 1447/23 के वारंटी संतोष राम (पिता – स्व. डामर राम, ग्राम – आसधीर) को दबोच लिया।

सूत्रों के अनुसार, दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। थाना प्रभारी शिवम गुप्ता की सतर्क निगरानी, मजबूत सूचना तंत्र और बेहद सटीक रणनीति के कारण पुलिस टीम ने दोनों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की प्रशंसा की है। अपराधियों पर लगातार नकेल कसने और क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी शिवम गुप्ता की नेतृत्व क्षमता और टीम की फुर्तीले कार्यशैली को सराहा जा रहा है।

कटकमसांडी थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई पुलिस की बढ़ती सक्रियता और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का स्पष्ट संदेश है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

हजारीबाग

हजारीबाग यातायात पुलिस का सख्त एक्शन: नियम तोड़ने वालों पर चला अभियान, यातायात प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता फिर आई सामने

Khabar365newsहजारीबाग: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के...