हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दारू थाना कांड सं0- 62/23 दिनांक 13/08/2023, धारा 20(b)(ii)/22(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट के फरार अभियुक्त छोटु कुमार उर्फ करण कुमार, पिता वकील प्रसाद मेहता, निवासी चुरचु थाना कोर्रा, जिला हजारीबाग को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जाता है कि अभियुक्त पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दारू थाना पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद विधिवत कागजी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इस सफलता से यह साफ हो गया है कि दारू थाना पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता, सतर्कता और नेतृत्व क्षमता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। आमजन ने पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था की दिशा में मजबूत कदम बताते हुए प्रशंसा की है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

रक्तदान बना जीवनदान का महाअभियान: हजारीबाग में उमड़ा मानवता का सैलाब, 70 यूनिट रक्त संग्रहित

Khabar365newsहजारीबाग: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन हजारीबाग की पहल...

हजारीबाग

थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक की तत्परता से 48 घंटे के भीतर लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Khabar365news कटकमसांडी(हजारीबाग): पेलावाल ओपी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का...

हजारीबाग

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हजारीबाग, सर्वदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Khabar365newsहजारीबाग। उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर स्थित नव-निर्मित भव्य सर्वदेव मंदिर में आयोजित...