हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में JMM ने कटकमसांडी में भरी हुंकार बूथ स्तर तक जनजागरण का आह्वान, 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर मंथन

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी। MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कटकमसांडी प्रखंड में जोरदार हुंकार भरते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाने और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। प्रखंड समिति के नेतृत्व में आयोजित बैठक एवं जनजागरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
बैठक में आगामी 7 सितंबर को कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने झारखंड के हक, अधिकार और हितों की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ने का संकल्प लिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ “झारखंड झुकेगा नहीं” के गगनभेदी नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्षों और विचारों से प्रेरणा लेते हुए जनहित एवं झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा। इस संघर्ष को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मजबूती प्रदान करने का संकल्प भी दोहराया गया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ भी JMM का सख्त तेवर
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया। अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
समाजसेवी एवं JMM नेता राजा, प्रखंड समिति कटकमसांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम लोगों के बीच जाकर MMDR बिल एवं झारखंड के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प दोहराया—
“झारखंड झुकेगा नहीं, अपने हक-अधिकार से पीछे हटेगा नहीं।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...

हजारीबाग

मुंबई में गूंजी झारखंड के छात्रों की आवाज, किशोरी राणा के प्रयासों ने प्रवासी झारखंडियों में जगाई नई उम्मीद

Khabar365newsमुंबई में देवेंद्र महतो का आत्मीय स्वागत, विद्यार्थियों के अधिकारों से लेकर...