Home Breaking पतरातू पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया।

Share
Share

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू थाना क्षेत्र के कोतो पंचायत निवासी श्यामलाल महतो उम्र (लगभग 45 वर्ष) ग्राम डाढ़ीडीह निवासी का शव बरामद हुआ, समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने पतरातु पुलिस को इसकी सूचना दी। श्याम लाल महतो( उम्र लगभग 45 वर्ष ) पिता देवलाल महतो , गांव डाडीडीह, कोतो पंचायत निवासी नामक व्यक्ति का शव बरामद किया है। बताया जाता है की उक्त व्यक्ति का शव थाना क्षेत्र के शाहीटांड़ महुआ मोड़ स्थित पुलिया के नीचे देखा गया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में ले कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मौके पर पतरातू थाना के थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, प्रदीप रजक ,विक्रम दिग्गज शस्त्र बल के साथ मौजूद थे।


इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई है वहीं पुलिस घटना से संबंधित जांच करने में जुटी हुई है। इस मौके पर घटना स्थल पर समाजसेवी जयप्रकाश सिंह, पूर्व मुखिया गंगाधर महतो, सुखन महतो सहित कई ग्रामीण पहुंचे और जानकारी ली।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...