CrimeHazaribagh

बहिमर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी/हजारीबाग:
कटकमसांडी थाना पुलिस ने बुधवार (27.11.25) को बहिमर के पास एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए चोरी की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल और प्रतिबंधित कफ सिरप की 10 बोतलों के साथ तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस की इस तत्परता ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ा संदेश दिया है।

पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं—

  1. अरबाज खान, पिता शहजाद खान, निवासी पगमिल थाना सदर
  2. सालिक खान, पिता स्व. सलीम खान, निवासी मंडई कला
  3. जियाउल रहमान, पिता स्व. रहमान, निवासी पगमिल अजाद नगर एवं लोहसिंघना

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध तस्करी में शामिल थे, साथ ही इनके पास से बरामद मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कटकमसांडी थाना कांड संख्या 242/25 दिनांक 27.11.25 दर्ज किया है। इनके खिलाफ धारा 317(5)/3(5) BNS, 21C/22 NDPS Act तथा 27(B)(ii) Drugs and Cosmetics Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि कटकमसांडी पुलिस नशा एवं चोरी जैसे अपराधों के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeJamtadaJharkhand

सालानपुर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर पकड़ा, एक गिरफ्तार

Khabar365newsसालानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...