CrimeHazaribagh

बहिमर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी/हजारीबाग:
कटकमसांडी थाना पुलिस ने बुधवार (27.11.25) को बहिमर के पास एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए चोरी की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल और प्रतिबंधित कफ सिरप की 10 बोतलों के साथ तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस की इस तत्परता ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ा संदेश दिया है।

पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं—

  1. अरबाज खान, पिता शहजाद खान, निवासी पगमिल थाना सदर
  2. सालिक खान, पिता स्व. सलीम खान, निवासी मंडई कला
  3. जियाउल रहमान, पिता स्व. रहमान, निवासी पगमिल अजाद नगर एवं लोहसिंघना

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध तस्करी में शामिल थे, साथ ही इनके पास से बरामद मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कटकमसांडी थाना कांड संख्या 242/25 दिनांक 27.11.25 दर्ज किया है। इनके खिलाफ धारा 317(5)/3(5) BNS, 21C/22 NDPS Act तथा 27(B)(ii) Drugs and Cosmetics Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि कटकमसांडी पुलिस नशा एवं चोरी जैसे अपराधों के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महताब आलम और जानिसार आलम जयनगर निवासी फायरिंग में घायल

Khabar365newsघायल युवकों के अनुसार वे लोग मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास...

BreakingCrimeJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साइबर ठगों का रजिस्टर खोलेगा राज, ऐसे रखते हैं फ्रॉड का पूरा हिसाब

Khabar365newsसाइबर अपराध की दुनिया में ठगी के तरीकों के साथ-साथ अपराध से...