BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में पत्थर से कूचकर हत्या से सनसनी नियुक्ति पत्र का इंतज़ार 

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पारा शिक्षक मुकरू देवगम की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की खबर सामने आई। लगभग 20 वर्षों से बच्चों को पढ़ाते आ रहे 40 वर्षीय मुकरू देवगम को शुक्रवार को शिक्षा विभाग से सहायक आचार्य पद का नियुक्ति पत्र मिलने वाला था, लेकिन इस खुशी के पहले ही उनकी जिंदगी बेरहमी से खत्म कर दी गई।
मुकरू देवगम पुराना चाईबासा बारी पोखरिया गांव के रहने वाले थे और टोंटो प्रखंड के सुंडी सुरनिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ाते थे। शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी के बाद वह स्थानीय हाट की ओर गए थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। शनिवार तड़के ग्रामीणों ने एक शव मिलने की सूचना दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो मुकरू देवगम खून से लथपथ मृत पड़े मिले।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में साफ है कि हमलावरों ने भारी पत्थर से हमला कर उनकी हत्या की है। परिजनों का कहना है कि मुकरू का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह नियमित रूप से स्कूल जाते और समय पर लौटते थे। उनकी एक 6 साल की बेटी है, जो इस अचानक हुई मौत से अनाथ जैसी स्थिति में पहुंच गई है। गांव में मातम और आक्रोश दोनों माहौल है।
टोंटो थाना प्रभारी सुकुमार हेम्ब्रम ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतक के चचेरे भाई विरेंद्र देवगम के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का दावा है कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है। उनका कहना है कि नियुक्ति पत्र मिलने के ठीक पहले यह हत्या पूरे इलाके के लिए बेहद दुखद और असहनीय है। पुलिस ने इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और लोगों से सहयोग की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...