BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में शुक्रवार से ठंड का प्रभाव और अधिक तेज़ होने की संभावना है। बर्फीली हवा चलने से राज्यभर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है और लोगों को कड़ाके की ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने साफ आसमान बनने और न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है। रांची का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो और रामगढ़ जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद के दो दिनों में तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 29.4 डिग्री चाईबासा में, जबकि सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। इधर, पिछले 24 घंटों में राज्य के पाँच जिलों रांची, खूंटी, डाल्टेनगंज, बोकारो-थर्मल और गुमला का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शेष चार जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया।

ठंड में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को सलाह दी गई है कि वे बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें, पर्याप्त भोजन करके घर से निकलें, फ्लू या सर्दी-खांसी के लक्षण दिखने पर स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी या चिकित्सक से संपर्क करें, नियमित रूप से गर्म पानी पिएं, और ठंड के कारण बेहोशी या बोलने में लड़खड़ाहट महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...