JharkhandpatratupatratuRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने उचरीगा में पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु
डीएमएफटी मद अंतर्गत रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड में ग्राम उचरिंगा नायक टोला से आंगनबाड़ी केंद्र तालाटांड तक पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी जी के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़ कर विधिवत किया गया। सड़क की कुल लागत 30 लाख रुपए है।


इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की एक लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। यह सड़क मुख्य मार्ग से संपर्क स्थापित करेगी जिससे निवासियों विशेष कर छात्रों और बुजुर्गों का आगमन आसान हो जाएगा। बारिश के मौसम में होने वाली कीचड़ और जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी।


यह विकास कार्य क्षेत्र में अन्य सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। विधायक ने कहा है कि सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर मैं अपने क्षेत्र में काम कर रहा हूं और जल्द ही क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को भी शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद मनोज राम कटिया मुखिया किशोर महतो, पंचम मुंडा,लक्ष्मीकांत, नागेंद्र सिंह,सैयूब अंसारी,आनंद महतो, राजू मुंडा, विनोद नायक, संजीत नायक,मोहित नायक, जगदीश नायक, प्रदीप नायक, रविन्द्र कुमार, संजय नायक,सावन सिंह,कृष्णा नायक, रूपु नायक, कारू नायक, देवंती देवी,बालों देवी, विमला देवी,यशोदा देवी, मोनिता कुमारी, आशा देवी, श्रीवंती देवी, शांति देवी, पूजा देवी, शीला देवी, सुजीता देवी, सुनिता कुमारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...