DelhiNational

कोरोना से चीन में हाहाकार, भारत सरकार अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

दिल्ली। चीन समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने भारत सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है और राज्यों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना की समीक्षा बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री समेत तमाम अधिकारियों के मौजूद होने के आसार है। बैठक में पीएम मोदी देश में कोरोना की स्थिति का जायजा लेंगे।

बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोविड की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपनी सुरक्षा के लिहाज से मास्क पहनने और बूस्टर डोज लेने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने खासकर जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है या बुजुर्ग हैं, उन्हें विशेष रूप से अपना ध्यान रखने को कहा है। फिलहाल कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

Khabar365newsनई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंगभारत

2027 से आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट

Khabar365newsनई दिल्ली। भारतीय मुद्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता...

BreakingDelhiJharkhandRanchiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

दिल्ली में थे मंत्री, फिर भी कार्यक्रम से रहे दूर बोले निमंत्रण पत्र नहीं मिला

Khabar365newsरांची/नई दिल्ली। झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर दिल्ली में मौजूद होने...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मुंबई में 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

Khabar365newsनई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है।...