Home Delhi कोरोना से चीन में हाहाकार, भारत सरकार अलर्ट
DelhiNational

कोरोना से चीन में हाहाकार, भारत सरकार अलर्ट

Share
Share

दिल्ली। चीन समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने भारत सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है और राज्यों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना की समीक्षा बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री समेत तमाम अधिकारियों के मौजूद होने के आसार है। बैठक में पीएम मोदी देश में कोरोना की स्थिति का जायजा लेंगे।

बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोविड की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपनी सुरक्षा के लिहाज से मास्क पहनने और बूस्टर डोज लेने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने खासकर जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है या बुजुर्ग हैं, उन्हें विशेष रूप से अपना ध्यान रखने को कहा है। फिलहाल कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

DU की सेमेस्टर परीक्षाएं 4 दिसंबर से, लेट फीस की अंतिम तारीख बढ़ी

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर परीक्षाओं से...