BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा कार्यदिवस आज, अनुपूरक बजट होगा पेश

Share
Share
Khabar365news

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। और आज सत्र के दूसरे दिन सरकार के द्वारा अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन 2025-26 का यह वित्तीय अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग विभागों ने मिलकर कुल 13,000 करोड़ रुपए बजट की मांग की थी। जिसमें समीक्षा के बाद 8,000 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी राज्य सरकार के द्वारा दी गई है। 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा यह पेश किया जायेगा। इस बजट से सरकार अपनी प्रमुख योजनाओं को गति देने की कोशिश करेगी। जहां सबसे अधिक प्राथमिकता मईयां सम्मान योजना को दिया गया है। इसके अलावा कृषि, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और मेडिकल से जुड़े कामों पर भी फोकस किया गया है। 

वहीं बीते दिन रविवार को सत्र के दूसरे कार्यदिवस के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विपक्ष की एक बैठक रखी गई। इस बैठक में कई रणनीतियों पर चर्चा की गई। जिससे आज तीखी बहस के आसार हैं। इस दौरान विपक्ष रुकी हुई छात्रवृत्ति, परीक्षा शुल्क और अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस कर सकती है। 

5 से 11 दिसंबर तक चलने वाले इस पांच कार्यदिवसीय सत्र के पहले दिन काफी शांतिपूर्ण रहा था। इस दौरान स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने अभिभाषण के साथ कार्यवाही शुरुआत की थी। हालांकि आज तीखी बहस देखने को मिल सकती है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...