BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विपक्ष का बेल में घुसकर हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Share
Share
Khabar365news

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत हंगामेदार रही। सदन शुरू होते ही विपक्षी सदस्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सीधे बेल में पहुंच गए। विपक्ष के विधायक छात्रवृत्ति, धान क्रय और अन्य जनसमस्याओं को लेकर जोरदार नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ने बार-बार विपक्ष को अपनी सीटों पर लौटने और व्यवस्थित तरीके से मुद्दों को उठाने की अपील की, लेकिन विरोध जारी रहा। विपक्ष की ओर से तीखी नारेबाजी के चलते सदन का माहौल पूरी तरह शोर-गुल में बदल गया। लगातार हो रहे हंगामे के कारण स्पीकर ने कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाना संभव न देखते हुए सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। बता दें कि झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है और आज सत्र का दूसरा दिन है। शुरुआत से ही विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के मूड में दिखाई दे रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बेटी के निधन पर दीपिका पांडेय सिंह से मिलने रांची पहुंचे पप्पू यादव, जताया दुख

Khabar365newsरांची: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवघर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

Khabar365newsदेवघर: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे। यहां वे अखिल भारतीय...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में खेत से मिले महिला के शव की हुई पहचान, घर से महज 70 मीटर दूर मिली थी लाश

Khabar365newsजामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले में खेत से बरामद महिला के शव...