BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

NIA की बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क की पड़ताल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग में गुरुवार सुबह एनआईए की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम पेलावल थाना क्षेत्र के एक घर पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान टीम ने घर के सदस्यों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम से जुड़े मामले में की जा रही है। एनआईए को मिले ताज़ा इनपुट्स के आधार पर टीम हजारीबाग पहुंची है। शाहनवाज को 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था, और उसकी गिरफ्तारी पुणे ISIS मॉड्यूल मामले में हुई थी।

शाहनवाज आलम झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है। इससे पहले वह 2019 में डकैती और चोरी के कई मामलों में पकड़ा गया था और करीब 8–9 महीने जेल में रहा था। दिसंबर 2020 में जमानत मिलने के बाद वह कथित तौर पर ISIS हैंडलर के संपर्क में आया। पुणे पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

सूत्रों के मुताबिक छापेमारी बेहद गोपनीय तरीके से चलाई जा रही है। एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से बच रही है। घर के भीतर एक प्रिंटिंग मशीन भी ले जाई गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ या फोटो निकालने की तैयारी में है।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार घर के भीतर मौजूद एक वृद्ध व्यक्ति से पूछताछ जारी है। टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि शाहनवाज का इस घर से क्या और कितना कनेक्शन रहा है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, अधिकारी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि करने से इंकार कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
JharkhandRanchi

कॉसमॉस क्लब ने गरीब व असहाय लोगों को किया कपड़ा वितरण किया।

Khabar365newsसामाजिक संस्था कॉसमॉस यूथ क्लब, रांची के द्वारा सिरका पंचायत, महेशपुर गांव,...

JharkhandpatratupatratuPolticalRamgarh

विधायक कार्यालय आवास पतरातू में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़का गांव विधानसभा स्तरीय सम्मेलन अटल...

हजारीबाग

मानवता की मिसाल बनी मुखिया श्रुति पांडेय

Khabar365news कटकमसांडी पंचायत में 60 नि:शक्तजनों के बीच कंबल वितरण, जरूरतमंदों को...

हजारीबाग

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शक्ति धारा संगठन की सेवा भावना बनी मिसाल

Khabar365newsप्रभात फेरी में श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन हजारीबाग।सिख...