BreakingNew Delhiदिल्लीब्रेकिंग

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की नई गाइडलाइन जारी, तुरंत बदल दें तैयारी का तरीका, इस गलती के चक्कर में होंगे फेल

Share
Share
Khabar365news

सीबीएसई ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर पुस्तिका के फॉर्मेट और उत्तर लिखने के नियमों में बदलाव किए हैं. कई छात्र आंसर लिखते समय बेसिक गलतियां कर बैठते हैं. इससे कॉपी चेक करने में परेशानी होती है. इन चुनौतियों को दूर करने और मूल्यांकन की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए CBSE ने नियम लागू किया है कि अगर कोई छात्र किसी प्रश्न का उत्तर उसके लिए निर्धारित जगह के अलावा कहीं और लिखेगा तो उसके अंक काट लिए जाएंगे.

ये नई गाइडलाइंस केवल ‘कहां लिखना है’ पर ही फोकस्ड नहीं हैं, बल्कि ‘कैसे लिखना है’ पर भी जोर देती हैं. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं के छात्रों के लिए आंसर राइटिंग फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए गए हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए एक खास बॉक्स फॉर्मेट का इस्तेमाल करना होगा. इसी तरह, उत्तर पुस्तिका के विभिन्न सेक्शंस के लिए निर्धारित जगह पर ही उत्तर लिखना अनिवार्य होगा.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 गाइडलाइंस

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में किए जा रहे बदलावों से एक स्टैंडर्ड सेट करने में मदद मिलेगी. यह स्टैंडर्ड न केवल उत्तरों को स्कैन करने और डिजिटल रूप से मूल्यांकन करने की प्रक्रिया को तेज करेगा, बल्कि कॉपी चेक करने वाले भी हर प्रश्न के सही उत्तर को बिना किसी रुकावट के ढूंढ सकेंगे. इन नियमों का पालन न करने पर बोर्ड ने स्पष्ट रूप से अंकों की कटौती का प्रावधान रखा है. इसलिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में इन दिशा-निर्देशों का पालन करना बहुत जरूरी है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...