BreakingNew Delhiदेश

टैरिफ वॉर में भारत की बड़ी जीत, एक्सपोर्ट में तगड़ा उछाल,

Share
Share
Khabar365news

भारत ने अपने निर्यात बाजारों में विविधता लाकर अमेरिकी टैरिफ की बाधा को पार कर लिया है. यही वजह है कि नवंबर 2025 में भारतीय निर्यात लगभग 15% बढ़कर 36 अरब डॉलर तक रह सकता है. पिछले वर्ष नवंबर में भारत ने 32 अरब डॉलर का निर्यात किया था. हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में भारत के माल निर्यात में हुई वृद्धि के साथ-साथ आयात में भी उल्लेखनीय कमी आई, जिससे व्यापार घाटा कम हुआ. मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि ये शुरुआती अनुमान हैं और अभी अंतिम डेटा नहीं आया है. अगस्त 2025 से भारत के सामान पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% के भारी टैरिफ के कारण सितंबर में अमेरिका को भारत का माल निर्यात सालाना आधार पर 12% गिरकर 5.47 अरब डॉलर रह गया था. अक्टूबर में इसमें 8.6% की कमी आई और यह 6.31 अरब डॉलर रहा. निर्यात के लिहाज से अमेरिका भारत का सबसे बड़ा बाजार है.

अमेरिका से हुए नुकसान की भरपाई भारत ने चीन, स्पेन, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात और रूस जैसे बाजारों में निर्यात बढाकर कर ली है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से हर महीने भारत का चीन को निर्यात दो अंकों वाली वृद्धि के साथ बढ़ रहा है. सितंबर और अक्टूबर में इसमें क्रमशः 33% और 42% की उछाल दर्ज हुई. स्पेन के बाद चीन सितंबर और अक्टूबर में भारत का सबसे तेजी से बढ़ता प्रमुख निर्यात बाजार बनकर उभरा है. इन दो महीनों में ही अमेरिका ने भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाया था.

चीन भारत के सामान का एक महत्वपूर्ण खरीदार बनकर उभरा है. अक्टूबर में चीन को भारत का निर्यात साल 2024 के समान महीने के 1.14 अरब डॉलर से 42.35 फीसदी बढ़कर 1.63 अरब डॉलर हो गया. स्पेन को निर्यात में भी अक्टूबर में 43.43% की वार्षिक वृद्धि हुई और यह 549.26 मिलियन डॉलर तक पहुंचा. इसी प्रकार, सितंबर में चीन को भारत का निर्यात 33 फीसदी बढ़कर 1.46 अरब डॉलर हो गया. स्पेन को सितंबर में निर्यात सालाना आधार पर 151 फीसदी बढकर 988 मिलियन डॉलर हो गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...