BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

मुंगेर में STF और पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,

Share
Share
Khabar365news

मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा पार भेलवा दियारा में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार मिनी गन फैक्टरियों का खुलासा किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस छापेमारी में मिर्जापुर बरदह निवासी हथियार निर्माता मोहम्मद फैयाज को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य तस्कर नाव से भागने में सफल हो गए। हालांकि पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने मौके से तीन पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, चार बेस मशीन, ड्रिल मशीन, हैंड बेस मशीन, एक मैगजीन, और हथियार, बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में औजार और कच्चा माल बरामद किया है। 

मामले को लेकर एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बिंद टोली भेलवा दियारा में लंबे समय से अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। और बड़े पैमाने पर हथियार बनाए जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की और नाव के जरिए गंगा पार कर दियारा क्षेत्र में घेराबंदी कर अचानक छापेमारी की। 

अचानक हुए छापेमारी में कई आरोपी भागने में सफल रहे, लेकिन मुख्य आरोपी मोहम्मद फैयाज को पुलिस ने दबोच लिया। एसडीपीओ ने जानकारी दी और कहा कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद हथियार और उपकरणों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। 
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

महामहिम राज्यपाल महोदय के आगमन की तैयारियां पूर्ण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

पतरातू में 30 बेड के सीएचसी भवन निर्माण की शुरुआत, विधायक ने पूजा अर्चना किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MLA संजीव सरदार का औचक निरीक्षण, लेट कर्मियों को पहनाई माला

Khabar365newsझारखंड: विधायक संजीव सरदार ने सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यशैली और...