BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में विवाह भवन के बंद कमरे से युवक का शव बरामद,

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित सिंह विवाह भवन में गुरुवार को एक बंद कमरे से 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाह भवन के संचालक अजय कुमार सिंह ने कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की छिटकनी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मृतक की पहचान विजय कुमार सिंह (40), निवासी मुंगेर (बिहार) के रूप में की गई। विजय, रेलवे में ग्रुप-डी के पद पर कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग फिलहाल टाटा नगर में थी।

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को सल्फास की गोलियां और शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि विजय पिछले दो वर्षों से अपने घर नहीं गए थे और न ही पत्नी या ससुराल पक्ष से कोई संपर्क रखते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया है। मृतक के बड़े भाई संजय कुमार सिंह के अनुसार, विजय 2 दिसंबर को टाटा स्थित अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से 9 दिसंबर को लौटने के बाद वह मेहरमा के सिंह विवाह भवन में ठहरे हुए थे। 12 दिसंबर की सुबह परिवार को उनकी मौत की जानकारी दी गई।

करीब 15 वर्ष पहले विजय का विवाह भागलपुर के बहादुरपुर में हुआ था। उनकी एक 10 वर्षीय बेटी तृष्णा कुमारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...