Breakingदेशब्रेकिंग

हादी की शहादत से हिली बांग्लादेश राजनीति

Share
Share
Khabar365news

ढाका: बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद यूनुस ने देशवासियों के नाम संबोधन जारी किया है. उन्होंने सभी से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोग धैर्य रखें और कानून प्रवर्तन एजेंसियों व संबंधित संस्थानों को पेशेवर तरीके से जांच करने का पूरा मौका दें. उन्होंने उस्मान को शहीद घोषित करते हुए बांग्लादेश में शनिवार को राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है. सरकार ने उस्मान के बीवी बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया है. आगे जानें इसके अलावा यूनुस ने अपने संबोधन में क्या-क्या कहा है.

शेख हसीना की तरफ यूनुस का इशारा?

यूनुस ने कह दिया है कि ‘इस क्रूर हत्या में शामिल सभी अपराधियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. इस मामले में किसी भी तरह की कोई नरमी नहीं बरती जाएगी’. इंकलाब मंच के ‘पोस्टर बॉय’ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने भाषण में बताया है कि सिंगापुर के विदेश मंत्री ने उन्हें फोन पर उस्मान की मौत की खबर दी थी.

यूनुस ने हादी को ‘फासीवाद के खिलाफ लड़ने वाला फ्रंटलाइन वॉरियर’ बताया है. उनका इशारा शेख हसीना की तरफ था. उन्होंने कहा है कि क्रांतिकारियों की आवाज दबाने वालों को ‘सख्त से सख्त सजा’ दी जाएगी.

‘उसका अधूरा सपना’

यूनुस ने खुलासा किया कि हादी आने वाले चुनावों में लड़ना चाहते थे और ‘नए बांग्लादेश’ के निर्माण का हिस्सा बनना चाहते थे. अब जब हादी नहीं रहे, तो यूनुस ने इसका पूरा बोझ देश के कंधों पर डाल दिया है.

यूनुस की चालबाजी

यूनुस ने इससे पहले हादी पर हुए अटैक से भारत का नाम जोड़ने की कोशिश की थी और वो भी बिना किसी सबूत के. जब अटैक के हफ्ते भर बाद भी पुलिस हत्यारों के नहीं पकड़ पाई तो यूनुस सरकार ने भारत से हत्यारों की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण की की मांग कर डाली थी लेकिन उनके पास कोई सबूत था की ये हत्यारे भारत में ही हैं. इस बेमतलब बयानबाजी के बाद प्रदर्शनकारियों को भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने का बहाना मिल गया था.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...