हजारीबाग

दारू थाना की तत्पर कार्रवाई, एनआई एक्ट का वारंटी दबोचा गया

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में दारू थाना पुलिस ने एक और ठोस सफलता दर्ज की है। कंप्लेन केस संख्या 3253/2022, धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में पंकज कुमार, पिता श्री अमृत महतो, निवासी ग्राम बड़का इरगा, थाना दारू, जिला हजारीबाग को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।
यह पूरी कार्रवाई दारू थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के सशक्त नेतृत्व, कड़ी निगरानी और त्वरित निर्णय क्षमता का परिणाम मानी जा रही है। थाना प्रभारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए वारंटी को दबोचने में सफलता हासिल की।
थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन की कर्मठता, ईमानदार कार्यशैली और कानून के प्रति प्रतिबद्धता के कारण दारू थाना क्षेत्र में अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप का माहौल है। उनकी सक्रियता से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून के आदेश की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
स्थानीय नागरिकों एवं प्रबुद्ध लोगों ने दारू थाना पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि ऐसे निरंतर अभियानों से न केवल न्यायालयीन आदेशों का पालन सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून का भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

चुरचू में परिवहन विभाग का विशेष शिविर सफल, 102 युवाओं को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

Khabar365newsचरही/हजारीबाग: आम नागरिकों को परिवहन सेवाएं आसान, पारदर्शी और सुलभ रूप से...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...