हजारीबाग

गिद्दी में पुलिस का बड़ा एक्शन: राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से टली बड़ी वारदात

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। गिद्दी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और साहसिक कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई ने कोयला खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को नाकाम कर दिया। इस पूरे ऑपरेशन में गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन की सक्रिय भूमिका और तत्परता की विशेष रूप से सराहना की जा रही है।
पुलिस को 21-22 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य गिद्दी थाना क्षेत्र में कोयला खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया और बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़कू गांव के जंगल की ओर रवाना होकर सघन जांच एवं चेकिंग अभियान शुरू किया।
इसी दौरान करीब 3:50 बजे भुरकुंडा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर अपराधी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई और तीनों जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने संयम और साहस का परिचय देते हुए सुरक्षित आड़ लेकर उन्हें बार-बार हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

लगातार फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। वहीं एक अपराधी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल अपराधियों की पहचान बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने खुद को राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य बताया और खुलासा किया कि गिरोह के निर्देश पर गिद्दी थाना क्षेत्र में लेवी वसूली के उद्देश्य से भय एवं दहशत का माहौल पैदा करने के लिए उन्हें भेजा गया था।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, जिंदा गोलियां, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा राहुल दुबे के नाम के पर्चे बरामद किए हैं। दोनों घायल आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन की सक्रियता और पुलिस टीम के साथ उनकी तत्पर मौजूदगी उल्लेखनीय रही। अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने, सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई में जुटने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिस टीम के साथ मजबूती से खड़े रहने की उनकी भूमिका पुलिस की कार्यशैली में सक्रियता और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति में भी उन्हें छापामारी दल में प्रमुख रूप से शामिल अधिकारी के रूप में उल्लेखित किया गया है।
गिद्दी पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्र में लेवी, रंगदारी और भय का वातावरण पैदा करने वाले अपराधियों के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता और पूरी टीम की त्वरित कार्रवाई से न केवल दो हथियारबंद अपराधी कानून के शिकंजे में आए, बल्कि संभावित बड़ी वारदात को भी समय रहते रोकने में सफलता मिली है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न...

हजारीबाग

नगवां टोल प्लाजा पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चला कार्रवाई का डंडा, 75 हजार का चालान

Khabar365newsहजारीबाग। शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत...

हजारीबाग

फेयर प्राइस डीलरों की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

Khabar365newsहजारीबाग, 6 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हजारीबाग...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर चुरचू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

Khabar365newsथाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक...