BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

जाम से निजात को पुलिस की माइकिंग, फिर भी बाजार में अराजकता

Share
Share
Khabar365news

दुकानदारों के अतिक्रमण ने बढ़ाई मुसीबत

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

हिरणपुर (पाकुड़)।
हिरणपुर बाजार की मुख्य सड़क पर रोज़ लगने वाले जाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात पर काबू पाने को पुलिस अब सख्ती के मूड में नजर आ रही है।

सोमवार को पुलिस ने माइकिंग कर साफ शब्दों में निर्देश दिया कि दो व चार पहिया वाहन सड़क पर नहीं, बल्कि दामिन डाक बंगला परिसर में खड़े किए जाएं। बावजूद इसके कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते नजर आए।

एएसआई सनातन मांझी व किशोर कुमार टुडू के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क पर खड़े ई-रिक्शा, बाइक और अन्य वाहनों को हटाया और चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

सच यह है कि जाम की सबसे बड़ी वजह ई-रिक्शा चालकों की मनमानी बन चुकी है। झुंड के झुंड सड़क पर खड़े ई-रिक्शा न सिर्फ यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि हादसों को भी दावत दे रहे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने कार्रवाई की हो। इससे पहले भी कई बार अभियान चला, लेकिन असर न के बराबर ही रहा।

दूसरी ओर, मुख्य सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण हालात को और बदतर बना रहा है। सड़क की चौड़ाई लगातार सिमटती जा रही है। इसी वर्ष लिट्टीपाड़ा अंचल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की थी, मगर कुछ ही महीनों में तस्वीर फिर वही पुरानी हो गई।

अब सवाल उठता है कि आखिर कब टूटेगा यह जाम का दुष्चक्र?
इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि सड़क जाम से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...