BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

तमाड़ के बाबूरामडीह में झारखंड पुलिस के जवान ने पेश की मानवता की मिसाल

Share
Share
Khabar365news

तमाड़ (रांची): कड़ाके की ठंड से जब आम जनजीवन बेहाल है, ऐसे समय में झारखंड पुलिस के जवान नंदकिशोर महतो ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। तमाड़ प्रखंड के बाबूरामडीह गांव निवासी झारखंड पुलिस के जवान नंदकिशोर महतो ने अपनी निजी सैलरी से लगभग 50 से 60 स्वेटर खरीदकर गांव के गरीब, असहाय बूढ़े-बुजुर्गों एवं विधवा महिलाओं के बीच वितरण किया।
ठंड के इस भीषण मौसम में जहां जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े एक बड़ी आवश्यकता बन जाते हैं, वहीं नंदकिशोर महतो ने बिना किसी प्रचार-प्रसार के यह नेक कार्य कर समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “वर्दी पहनना सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है। जब अपने ही गांव के बुजुर्ग और महिलाएं ठंड से कांप रही हों, तो मदद करना हमारा फर्ज बनता है।”

गांव में खुशी और सम्मान का माहौल

स्वेटर वितरण के दौरान गांव के बुजुर्गों और विधवा महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों ने भावुक होकर कहा कि इस भीषण ठंड में उन्हें पहली बार किसी ने इतनी आत्मीयता से मदद की है। ग्रामीणों ने नंदकिशोर महतो की खुले दिल से सराहना करते हुए उन्हें गांव का गौरव बताया।

ग्रामीणों ने की प्रशंसा

गांव के स्थानीय लोग अजित कु. महतो, अर्जुन महतो, दीनबंधु महतो, शाशी चंद्र, निपेन चंद्र महतो साथ ही वार्ड पार्षद कौशल्या देवी जी ने कही कि आज के समय में जब लोग केवल अपने परिवार तक सीमित हो गए हैं, ऐसे में एक पुलिस जवान द्वारा अपनी कमाई से समाज सेवा करना सराहनीय है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नंदकिशोर महतो का यह कदम अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा।

समाज के लिए प्रेरणा

नंदकिशोर महतो का यह कार्य साबित करता है कि अगर इरादे नेक हों तो सीमित संसाधनों में भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उनका यह प्रयास न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।

जरूरतमंदो ने विशेष आशीर्वाद देकर बढ़ाया नंदकिशोर का हौसला

इस ठंडा मे सहारा बने अपने गांव घर के बेटा को आशीर्वाद देते हुए आगे समाज मे असहाय लोगो का ताकत बने रहने का भी आशीर्वाद मिला जिनमे मुख्य रूप से बिलासी देवी, गुरुपदो सेठ, रानी देवी, मुगली देवी, जोग्यो देवी, कौशल्या देवी, रमनी, अहाल्या देवी, बुगली देवी, धनमनी, लंकी देवी, मंगला देवी तथा अन्य सभी का आशीर्वाद मिला, मौक़े पर मौजूद जवान नंदकिशोर महतो ने आगे भी इस कार्य को तथा अन्य जरूरतों को भी जारी रखने का आश्वासन दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...