हजारीबाग

हजारीबाग की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, कोमल कुमारी बनीं झारखंड युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेसजनों में खुशी की लहर

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग (झारखंड):
हजारीबाग के लिए गर्व का क्षण है। जिले की सक्रिय, जुझारू और कर्मठ युवा नेत्री कोमल कुमारी को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस अहम नियुक्ति से न सिर्फ हजारीबाग बल्कि पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।
इस नियुक्ति की घोषणा होते ही जिले भर में कांग्रेसजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कोमल कुमारी को फूल-मालाओं, मिठाइयों और शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह नियुक्ति युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कोमल कुमारी लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़कर युवा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों तक उनकी कार्यशैली, अनुशासन और संघर्षशील छवि ने उन्हें पार्टी के भीतर एक अलग पहचान दिलाई है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद कोमल कुमारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
“यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगी।”
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि कोमल कुमारी की यह नियुक्ति आने वाले समय में युवा कांग्रेस को नई दिशा और नई ऊर्जा देगी तथा हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हजारीबाग के कांग्रेस परिवार में उत्सव का माहौल है और सभी ने कोमल कुमारी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Recent Posts








Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग बनेगा ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सम्मेलन का साक्षी, मुंद्रिका कुंज में युद्धस्तर पर तैयारियां तेज

Khabar365newsहजारीबाग:फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन, हजारीबाग द्वारा आगामी 18 मई 2026 को...

हजारीबाग

Galaxy High School में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता एवं डेंगू जागरूकता दिवस का भव्य आयोजन

Khabar365newsविद्यालय परिसर में उत्साह, रचनात्मकता और जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को...