Hazaribagh

बंगलादेश में हिंदू युवक दीपु दास की हत्या परनव झारखंड फाउंडेशन का फटकारभरा बयान

Share
Share
Khabar365news

कहा कि यह सिर्फ हत्या नहीं, मानवाधिकारों पर सीधा वार’

कटकमसांडी (हज़ारीबाग़) बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु दास की हत्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इस घटना के बाद हिंदू समुदाय में गहरी नाराज़गी व्याप्त है। इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने इसे न केवल क्रूर हत्या बताया, बल्कि मानवाधिकारों और न्याय व्यवस्था पर सीधा सवाल भी खड़ा किया। श्री राणा ने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर वहां की सरकार गंभीर नहीं दिखाई देती। लगातार हो रही इस तरह की घटनाएँ संकेत देती हैं कि अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने में प्रशासन विफल हो रहा है। उन्होंने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील किया है कि इस प्रकरण को कूटनीतिक स्तर पर मजबूती से उठाया जाए और बांग्लादेश सरकार से पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कराई जाए।
उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा है कि इज़राइल अपने किसी एक नागरिक के साथ हुई घटना पर किस तरह कड़ा रुख अपनाता है, जबकि जब किसी हिंदू के साथ अत्याचार या हत्या होती है, तो भारत में कई बार इसे राजनीतिक बयानबाजी का विषय बना दिया जाता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत को इजराइल से सीखने की जरुरत है। श्री राणा ने कहा कि भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि वैश्विक हिंदू समाज की सबसे बड़ी आशा है। इसलिए विदेशों में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की कूटनीतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी देश में यदि हिंदुओं पर जुल्म हो, तो भारत सरकार को ठोस कदम उठाते हुए अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा और न्याय की गारंटी सुनिश्चित करानी चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...