BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

जेपीएससी मामले में दोषियों का नागरिकता निरस्त करने जैसे करवाई करते हुए न्याय करे सरकार -डॉ आरसी प्रसाद मेहता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC JSSC ) पेपर खरीद बिक्री मामले को लेकर रांची में आंदोलन कर रहे आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश वाइस चेयरमैन (हेल्थ) डॉ. आरसी प्रसाद मेहता ने खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने सम्राट अशोक आर्मी के कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि छात्रों के न्याय की लड़ाई में वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और सरकार से निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं।


डॉ. मेहता ने कहा कि पेपर खरीद बिक्री जैसी घटनाएं लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने से सरकार से आग्रह किया कि मामले की गहन जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध नागरिकता समाप्ति जैसे कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की साजिश करने का साहस न कर सके।


डॉ.मेहता ने कहा कि मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है और जांच के दौरान जिन लोगों की संलिप्तता सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। कई आरोपियों को जेल भेजा गया है तथा अन्य संदिग्धों के विरुद्ध भी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए और कोई भी दोषी कानून के शिकंजे से बचना नहीं चाहिए। पेपर को धनी लोग खरीद कर प्रतिभावान गरीब छात्रों का हक़मारी कर रहे हैं।


उन्होंने आंदोलनरत विद्यार्थियों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए। सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से सुने और उन्हें शीघ्र न्याय दिलाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...