BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

ओझा-गुनी करने वाले बुजुर्ग की नृशंस हत्या, शव जंगल में फेंका गया

Share
Share
Khabar365news

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरा इलाके में एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय पच्चू मोची के रूप में हुई है। उनका शव गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर जंगल में बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पच्चू मोची बीते बुधवार से लापता थे, लेकिन उनके गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। गुरुवार को गांव के चौकीदार ने जंगल में शव देखे जाने की जानकारी लेस्लीगंज थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक पच्चू मोची की गला काटकर हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। घटनास्थल पर बहुत कम मात्रा में खून मिलने से पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को जंगल में फेंका गया है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पचू मोची ओझा-गुनी का काम करते थे, जिसको लेकर भी पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि न तो परिजनों और न ही ग्रामीणों द्वारा हत्या की सूचना पुलिस को दी गई थी। शुरुआती तौर पर कुछ लोगों ने ठंड से मौत होने की बात कही, लेकिन जांच में गला काटे जाने की पुष्टि हुई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...