BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कड़ाके की ठंड से कांपा झारखंड, गुमला में पारा 4 डिग्री; 12 जिलों में यलो अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप फिलहाल थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण राज्य के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ नमी बढ़ने और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी साफ तौर पर देखा जा रहा है। दिन के समय भी ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है। मौसम केंद्र रांची ने 26 दिसंबर को रांची समेत राज्य के 12 जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं। गुमला इस समय राज्य का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और इसके 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 27 दिसंबर के बाद शीतलहर से कुछ हद तक राहत मिल सकती है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा क्योंकि दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है।

रांची में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं डालटनगंज में न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री और बोकारो में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी देखने को मिला। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...