BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कड़ाके की ठंड से राहत: KG से 12वीं तक स्कूल बंद

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में लगातार गिरते तापमान और शीतलहरी की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में राज्य में अगले आदेश तक भीषण ठंड और शीतलहरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रांची जिले को येलो जोन में रखते हुए ठंड के बढ़ते असर को लेकर सतर्क किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र रांची जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, रांची जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए पठन-पाठन कार्य अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा। यह आदेश 27 दिसंबर 2025 से लागू होकर 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहरी से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। खासतौर पर छोटे बच्चों और किशोरों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है और लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में पहले से निर्धारित परीक्षाएं हैं, तो स्कूल प्रबंधन अपने विवेक से उनका संचालन कर सकता है। ऐसे मामलों में छात्रों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

इधर, रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड का असर साफ दिख रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ गई है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से ठंड के समय बाहर निकलने से बचें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हालात के अनुसार आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...