हजारीबाग

नगर आयुक्त के निर्देश पर छड़वा डैम WTP में सफाई अभियान शुरू, जलापूर्ति रहेगी पूरी तरह सुचारु

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग : नगर आयुक्त, नगर निगम हजारीबाग के स्पष्ट निर्देश पर छड़वा डैम स्थित Water Treatment Plant (WTP) में व्यापक साफ–सफाई कार्य की शुरुआत कर दी गई है। WTP के संचालक द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए प्लांट की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
सफाई अभियान के तहत सबसे पहले 1954 में निर्मित Old WTP के Sedimentation Tank की गहन सफाई की जा रही है। इस कार्य में लगभग तीन दिनों का समय लगने का अनुमान है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान शहर की जलापूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होगी, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


सफाई कार्य के दौरान Old WTP से होने वाली जलापूर्ति दूसरे हाफ (2nd Half) में की जाएगी। यह जलापूर्ति शहर के प्रमुख तीन जलमीनारों के माध्यम से संचालित होगी, जिनमें

  1. इंद्रपुरी टावर,
  2. PTC टावर एवं
  3. बस स्टैंड टावर शामिल हैं।
    वहीं दूसरी ओर, छड़वा डैम स्थित New WTP से जलापूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी रहेगी। सुबह 06:00 बजे से नियमित जलापूर्ति की जाएगी, जो
  4. बिहार गर्ल्स टॉवर,
  5. कोलंबस टॉवर तथा
  6. खिरगांव टॉवर के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचेगी।
    नगर निगम प्रशासन का यह कदम जल की गुणवत्ता सुधारने, तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने तथा नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल माना जा रहा है। आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा — SIT की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, खून से सना हथियार बरामद!

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी चौक के पास हुई...

हजारीबाग

26 सप्ताह में जन्मा 650 ग्राम का नवजात, 84 दिन बाद मौत को दी मात

Khabar365news आरोग्यम हॉस्पिटल में चिकित्सा विज्ञान और मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण...

हजारीबाग

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने जंगली हाथी हमलों के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Khabar365newsहाथियों की आवाजाही पर नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावित क्षेत्रों...