JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन सह विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन : भक्ति और सेवा का संगम

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातु स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अष्टम दिवस में प्रातः काल में आचार्य सत्येन्द्र दुबे जी ने यजमान रौशनलाल चौधरी और उनकी सहधर्मिणी डॉ रेखा चौधरी से गणपत्यादि देवताओं का वैदिक विधान से पूजन कराया।

तत्पश्चात अरणी मंथन द्वारा अग्नि देव का आवाहन करके यजमान और अन्य भक्तों द्वारा हवन पूर्णाहुति किया गया।।

हवन कार्यक्रम समाप्ति पश्चात विधायक रोशन लाल चौधरी ने सपरिवार और एनडीए कार्यकर्ताओं संग केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मौजूद रहे।

फिर सभी भक्तों ने मिलकर भगवान से समस्त विश्व के कल्याणार्थ प्रार्थना की।
समस्त वैदिक अनुष्ठानों के बाद ब्राह्मण भोजन के उपरांत विशाल भंडारा में पहुंचे आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और यजमान विधायक रोशन लाल चौधरी के द्वारा प्रसाद वितरण कर महाभंडारे का शुरूआत किया गया जो कि मध्यरात्रि तक अनवरत चलता रहा।

महाभंडारे के दौरान ही भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू , प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता शामिल हुए । यजमान विधायक रोशन लाल चौधरी के द्वारा भगवा प्रतीक वसंन एवं भागवत गीता देकर स्वागत सह सम्मानित किया गया।

भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने यजमान विधायक रोशन लाल चौधरी को सफल आयोजन एवं जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और महाप्रसाद ग्रहण किया।

समापन के दिन होने वाला हवन और पूर्णाहुति इस बात का प्रतीक है कि हमने अपने अहंकार और अज्ञान को ज्ञान की अग्नि में समर्पित कर दिया है। शास्त्र अनुसार बिना दान और सेवा के कोई भी अनुष्ठान पूर्ण नहीं माना जाता है इसलिए भंडारा इस धार्मिक यज्ञ की पूर्णता है।

भंडारे के आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने लायक रही कोई जल पिलाता तो कोई पत्तल उठाता तो कोई भोजन परोसता दिखा।
यह नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव को पुष्ट करता है।

श्रीमद् भागवत कथा का समापन और उसके बाद का भंडारा समाज में प्रेम एकता और धार्मिक चेतना का संचार करता है।

महाभंडारे कार्यक्रम में रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता , आजसू ज़िलाध्यक्ष दिलीप दांगी,सांसद प्रतिनिधि राधे श्याम अग्रवाल पूर्व जिला पार्षद मनोज राम, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी,पतरातु मंडल अध्यक्ष रंजन भगत, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल राय, मंडल महामंत्री पंकज सिंह, राहुल कुमार सिंह, सुखदेव प्रसाद, किशोर महतो,धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, योगेश दांगी, रितिक चौधरी डॉ कृष्णा कुमार अनिकेत आनंद, आनंद सिंह, ,मनोज सिंह परमार, मनोज महादानी , अनीता सोनी, लक्ष्मी देवी, खुशबू सिंदुरिया आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, रवि राम टुकेश्वर प्रसाद नर्सिंग प्रसाद किशोर राणा मोहन महतो ,बाल गोविंद सोनी, उपेंद्र सिंह, कर्मचारी साव, बद्रीनारायण सिंह, हरि रत्नम साहू, अरविंद साहू, राजेश मंडल, चंदन कुमार ,राहुल कुमार, पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल धनराज भोक्ता पिपरवाह मंडल अध्यक्ष रामलाल महतो अर्जुन महतो काशीनाथ महतो हीरा महतो वापी पात्रा अवधेश महतो पप्पू साहू लोकेंद्र पासवान धीरेंद्र शर्मा विनोद सिंह अनिल पांडे अनूप दरार दिलीप कुमार गोलू केसरी अनिकेत कुमार अशोक पाठक विश्वरंजन सिंहा मोहन महतो अर्जुन महतो धीरेंद्र शर्मा विक्रांत सुजीत कुमार राजाराम प्रजापति समेत हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...