Ranchi

मंत्री आवास पर विकास संवाद: झामुमो नेता राजा खान ने मंत्री हफीजुल हसन को गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मान, कटकमसांडी की समस्याओं से कराया अवगत

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग/कटकमसांडी।
झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री हफीजुल हसन के आवास पर आज शिष्टाचार भेंट के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय नेता राजा खान नेताजी ने गुलदस्ता भेंट कर मंत्री महोदय का सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास को लेकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान राजा खान नेताजी ने कटकमसांडी प्रखंड से जुड़ी विभिन्न जमीनी समस्याओं को विस्तार से मंत्री महोदय के समक्ष रखा। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं में तेजी से विकास कार्य कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मंत्री श्री हफीजुल हसन ने पूरी गंभीरता से सभी समस्याओं को सुना और जनहित से जुड़े विकास कार्यों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और कटकमसांडी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
राजा खान नेताजी ने मंत्री महोदय के सकारात्मक रुख और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को वास्तविक लाभ मिल रहा है।
इस मुलाकात को कटकमसांडी प्रखंड के लिए विकास की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandRanchi

रांची में मूसलाधार बारिश, घंटों हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Khabar365newsराँची। राजधानी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज...

JharkhandRamgarhRanchi

भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म की रक्षा के महान प्रेरणा स्रोत थे, ब्राह्मणों ने एकता का परिचय दिया- प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़, विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची SSC-GD परीक्षा में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस एक्शन में

Khabar365newsरांची में SSC-GD की परीक्षा के दौरान कथित गड़बड़ी का मामला सामने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

शादी समारोह में जा रही बस हादसे का शिकार, 20 घायल;

Khabar365newsरांची से थोड़ी दूर स्थित दुलमी गांव के पास शुक्रवार देर रात...