HazaribaghJharkhand

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय के विद्यार्थियों और अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

Share
Share
Khabar365news

खेल-कुद एवं युवा कार्य निदेशालय भारत सरकार द्वारा आयोजित हजारीबाग जिला के कर्जन ग्राउंड में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 की जिला एवं प्रमंडल स्तरीय विजेता के जी.एम. संध्याकालीन,इचाक के विद्यार्थियों एवं अभिभावको को महाविद्यालय के सचिव एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।


महाविद्यालय के सचिव शम्भु कुमार ने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सभी तरह के सहयोग करने के लिए कटिबद्ध है, महाविद्यालय ऐसे विद्यार्थियों को और अच्छा प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करेगी ताकि हमारे विद्यार्थी और बेहतर प्रदर्शन कर सके।


महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार ने कहा कि महाविद्यालय हमेशा विद्यार्थियों की सर्वांगिण विकास की विचारधारा लेकर आगे बढ़ रही है इन प्रतिभावान छात्रों को महाविद्यालय हर तरह का सहयोग करेगी ताकि विद्यार्थी इस क्षेत्र में अपना भविष्य को सुरक्षित बना सके।
महाविद्यालय के सचिव एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। 19 और 22 दिसंबर 2025 को कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में जिला एवं प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिताओं में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, भाषण, चित्रकला एवं काव्य लेखन जैसी प्रतिस्पर्धा थीं । जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने सभी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।


महाविद्यालय के चयनित छात्रों ने 27 दिसंबर 2025 को रांची में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। वंही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता रांची के आड्रे हाउस में सफल कार्यक्रम का झारखंड सरकार द्वारा आयोजित हुआ जिसमें जी.एम.संध्याकालीन महाविद्यालय के छात्रों ने उत्तरी छोटानागपुर से समूह लोकनृत्य पर्तिस्पर्धा का नेतृत्व किया। और बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे झारखंड के कलाकारों का ध्यान अपने ओर आकर्षित किया । इस आयोजन में विद्यार्थियों ने हजारीबाग नोडल पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना सह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ उमेश ठाकुर के दिशा निर्देश में भाग लिया ।

एवं पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार मेहता ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी पंकज कुमार, परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार,रत्नेश कुमार राणा,रेयाज अहमद, कुंदन शशि शर्मा, कृष्ण कुमार, आशीष पांडे, मनोज राणा, उर्मिला राणा, अजय कुमार,पुष्पांजलि कुमारी,मुस्कान कुमारी आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...