BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : नये साल से पहले मिर्जाचौकी पुलिस अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी क्षेत्र में नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर जहाँ एक ओर उत्साह और उल्लास का माहौल है, वहीं दूसरी ओर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिर्जाचौकी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। 31 दिसंबर की रात से लेकर एक जनवरी तक  पिकनिक स्पॉट, पार्क, होटल, पर्यटन स्थलों, नदी-तालाबों के किनारे, प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हुड़दंग, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि नववर्ष का जश्न मनाने की पूरी छूट है, लेकिन कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना इस बार पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता है। नववर्ष को लेकर पुलिस की तैयारियां क्रिसमस से ही शुरू कर दी गई हैं।

नववर्ष के अवसर पर पिकनिक स्पॉट, पार्क और पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना रहती है। इन स्थानों पर विवाद, मारपीट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की आशंका को देखते हुए सभी सुरक्षा बलों  को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल को  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस केंद्र से अतिरिक्त बल भी उपलब्ध कराया जा सकता है। 

नववर्ष के जश्न के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा रक्सीस्थान पार्क मंडरो फॉसिल पार्क विभिन्न पिकनिक स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...