BreakingCrimeJharkhandPakur

पिकनिक की मामूली कहासुनी बनी हिंसा की वजह, झिकरहटी पश्चिम में बम धमाकों से दहशत

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहटी पश्चिम गांव में आपसी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। गांव से सटे खेतों में हुई बमबाजी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाकों की आवाज से ग्रामीण सहम उठे और गांव में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, एक जनवरी को गांव में आयोजित पिकनिक के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। शुरुआत में मामला सामान्य विवाद तक सीमित रहा, लेकिन धीरे-धीरे तनाव बढ़ता चला गया। उसी रात गांव में पंचायती बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया गया, परंतु दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी और पंचायती विफल हो गई।

तनाव का असर शुक्रवार दो जनवरी को उस वक्त देखने को मिला, जब दोपहर बाद गांव से लगे खेतों में अचानक बम धमाके हुए। विस्फोट की आवाज सुनते ही ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरा गांव सहमा रहा।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बमबाजी रुक चुकी थी। एहतियातन पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों गुटों के लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। गांव और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है, बमबाजी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...