BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुलिस कस्टडी में जीत महतो की मौत मामले में बड़ा मोड़, अब होगी न्यायिक जांच

Share
Share
Khabar365news

एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर में पुलिस कस्टडी में इलाजरत जीत महतो की मौत के मामले में उठे विवाद के बाद पुलिस ने अपनी ओर से प्रतिक्रिया दी है। पुलिस के द्वारा जारी किए गए अधिकारिक बयान में बताया गया है कि एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर निवासी जीत महतो की मृत्यु के पश्चात दंडाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत वीडियोग्राफी के साथ मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम कराए गए।

मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के दौरान मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाह्य चोट अथवा प्रताड़ना का कोई निशान नहीं पाया गया। एमजीएम अस्पताल के ऑन-ड्यूटी चिकित्सक द्वारा प्रस्तुत चिकित्सीय प्रतिवेदन में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि मृतक की मृत्यु का कारण Complicated Cerebral Malaria था।

ऐसे में उक्त संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष न्यायिक जांच कराए जाने को लेकर अनुरोध पत्र समर्पित किया गया है। अतः अब इस संपूर्ण घटना की न्यायिक जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि गोकुलनगर निवासी जीत महतो की विगत 31 दिसंबर को पुलिस कस्टडी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों की ओर से जीत महतो के साथ पुलिस के द्वारा बर्बरता करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद से जमशेदपुर के सांसद बिद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...