BreakingCrimeJharkhandPakur

ब्रेकिंग न्यूज़ | पाकुड़ कोर्ट से फरार हुए हत्या के दोषी, पुलिस अभिरक्षा में बड़ी चूक

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़: पाकुड़ न्यायालय परिसर बुधवार को उस समय हड़कंप का केंद्र बन गया, जब हत्या के दो दोषी सजा सुनाए जाने से ठीक पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

फरार दोषियों की पहचान नरेन महली और शिवधान महली के रूप में हुई है। दोनों वर्ष 2017 में अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में एडीजे कोर्ट में विचाराधीन थे।

सजा से पहले भाग निकले दोषी
बुधवार को एडीजे न्यायालय ने इस बहुचर्चित हत्या कांड में शामिल सभी चार अभियुक्तों को दोषी करार दिया था। सजा की घोषणा से पहले जब सभी को पुलिस अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी, उसी दौरान दो दोषी कोर्ट परिसर से फरार हो गए।

कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप
दोषियों के फरार होने की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस महकमे में खलबली मच गई और तुरंत जिला पुलिस द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

एसपी का बयान

मामले को लेकर एसपी निधि द्विवेदी ने पुष्टि करते हुए कहा,
“दो कैदी न्यायालय परिसर से फरार हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।”

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
कोर्ट जैसी संवेदनशील जगह से दोषियों का फरार होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अब यह जांच का विषय बन गया है कि आखिर लापरवाही कहां हुई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है।

इलाके में अलर्ट

फरार दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर सीमा क्षेत्रों में नाकाबंदी, संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी और तकनीकी निगरानी तेज कर दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...