BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Share
Share
Khabar365news

बरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में पूरे गांव को निशाना बनाते हुए अलग-अलग घरों से करीब 3 लाख रुपये मूल्य के 10 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने अब स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह सनसनीखेज मामला बरहेट थाना क्षेत्र के धन जोड़ी गांव का है, जहां बुधवार की रात चोरों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत कई घरों को निशाना बनाया। चोरों ने गांव के गौतम पंडित, भोला पंडित, विक्की ठाकुर, संदीप यादव, विजय ठाकुर, पिंकू ठाकुर, कार्तिक पंडित और अभिमन्यु ठाकुर के घरों में सेंधमारी की। पीड़ित नवीन कुमार पंडित ने बताया कि वे सभी रात में अपने-अपने घरों में सो रहे थे। सुबह जब आंख खुली तो मोबाइल गायब था। देखते ही देखते पूरे गांव में मोबाइल चोरी की खबर फैल गई। जब चोरी गए नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो सभी फोन बंद आ रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि चोर रात के अंधेरे में दीवार फांदकर घरों में दाखिल हुए और चुपके से 10 मोबाइल समेटकर रफूचक्कर हो गए।

ग्रामीणों में असुरक्षा का भाव
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश कर रही है। वहीं, पीड़ितों ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रही चोरियों के कारण वे अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की है। मामले पर पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है और चोर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...