BokaroJharkhand

वॉलीबॉल में डीएवी कथारा के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत हैट्रिक रचा।

Share
Share
Khabar365news

बेरमो से गुरमीत सिंह की रिपोर्ट

प्रतियोगिता में 22राज्यो से स्कूली बच्चों ने लिया भाग

बेरमो डेस्क -डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के बच्चे पिछले 3 वर्षों से लगातार डीएवी  नेशनल स्पोर्ट्स वॉलीबॉल बालक वर्ग के तीनों श्रेणियों (अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19) पर अपना खिताबी कब्जा जमाते आ रहे हैं। इस वर्ष यह प्रतियोगिता हैदराबाद  के कोटला विजय भास्कर इंडोर स्टेडियम, युसूफगढ़ में आयोजित हुई थी। 22 राज्यों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
 वॉलीबॉल अंडर 14 की टीम में विद्यालय के बादल कुमार, अमित कुमार, प्रिंस यादव, विराट कुमार सिंह, विराट कुमार यादव, अंडर 17 की टीम में इरफान रज़ा, नैतिक सिंह, नारायण कुमार, अमन कुमार यादव, तौसीफ अंसारी, अंडर-19 की टीम में पंकज कुमार, मोनू कुमार, हरप्रीत सिंह, लकी कुमार, रुपेश यादव, पंकज कुमार यादव शामिल थे। अंडर 14 बालक वर्ग ने पश्चिम बंगाल की टीम, अंडर 17 ने दिल्ली की टीम एवं अंडर-19 ने उत्तर प्रदेश की टीम को सीधे तीन सेटों में शिकस्त दी। विद्यालय के दो विद्यार्थी शंभू मुंडा एवं प्रिंस यादव झारखंड की अंडर 17  फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं जिसने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता रांची के विकास विद्यालय में आयोजित की गई थी। मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन उम्दा रहा। जूडो में जयंत नाहक ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक,  वुशु में दीपक घांसी ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत एवं अयान अदीब ने  राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक, कराटे में आयुष ने  राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया। कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय की स्थानीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने विद्यार्थियों को इस आशातीत सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यालय के प्राचार्य -सह झारखंड जोन-आई  के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि डीएवी कथारा न सिर्फ शैक्षणिक बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी हमेशा अव्वल रहा है। इन विद्यार्थियों ने विद्यालय का मान तो बढ़ाया ही है,साथ ही साथ झारखंड राज्य को भी गौरवान्वित किया है। देश के 22 राज्यों के श्रेष्ठ  खिलाड़ियों के बीच अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित करना कोई सरल काम नहीं है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे। प्राचार्य ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों रंजीत कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह, एवं राहुल कुमार के साथ -साथ  मंतोष कुमार, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी एवं विजय कुमार वर्मा को साधुवाद दिया। उनके कुशल नेतृत्व एवं निरंतर प्रयास के कारण ही यह सफलता सुनिश्चित हो पाई है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरा विद्यालय परिवार  हर्षित  है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...