हजारीबाग

लगातार दूसरी बार विवेकानंद सिंह बने भाजपा हजारीबाग के जिलाध्यक्ष, सांसद मनीष जायसवाल ने कहा हजारीबाग में भाजपा चरम पर है, भविष्य में भी इसे दोहराते रहे और नया कीर्तिमान स्थापित करें

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग

भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग इकाई ने संगठन में निरंतरता और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए विवेकानंद सिंह के नाम की घोषणा लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष के रूप में की है। यह महत्वपूर्ण घोषणा शुक्रवार को हजारीबाग के पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में आयोजित भाजपा के एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई।

इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, हजारीबाग जिले के चुनाव प्रभारी विनोद सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य भाजपा नेता और ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विवेकानंद सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर और फूल माला पहनाकर दोबारा हजारीबाग भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मौके पर उपस्थित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने संगठन की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ विवेकानंद सिंह को दोबारा अध्यक्ष बनाया है, वे निश्चित रूप से उस ज़िम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वास है कि विवेकानंद सिंह एक ऐसी टीम का निर्माण करेंगे जो भाजपा हजारीबाग को नई ऊंचाई तक लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हम चुनाव के दृष्टिकोण से देखें तो हजारीबाग के सभी सीटों पर जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सांसद और जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी विधायक भाजपा के हैं, जो यह दर्शाता है कि हजारीबाग का भाजपा संगठन अपने चरम पर है और पूर्ण रूप से मजबूत है।
उन्होंने आशा व्यक्त की मैं आशा करूंगा कि इस प्रदर्शन को भविष्य में हमेशा दोहराया जाता रहे, ताकि इस प्रदेश और देश के निर्माण में हजारीबाग का नेतृत्व भाजपा के द्वारा हो। सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कौन क्या बनेगा, ये कार्यकर्ता जानते हैं और तय करते हैं। आप देखेंगे कि मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्षों का चुनाव, जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष का चुनाव और इसके आगे प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कितने लोकतांत्रिक तरीके से होता है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद यह अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखती है जबकि अन्य राजनीतिक दलों में ऐसा नहीं होता है। उन्होंने विवेकानंद सिंह को बधाई देते हुए कामना की कि भाजपा का संगठन जिस धार के साथ चल रहा है, उनके दूसरे कार्यकाल में भी वह उसी धार के साथ चलता रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

ईद मिलादुन्नबी के मंच से गिद्दी पुलिस का जागरूकता संदेश

Khabar365newsकानून, सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक, थाना...

हजारीबाग

फर्जी नंबर प्लेट का खेल फेल! पदमा पुलिस ने चोरी का हाइवा किया बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र से चोरी हुए हाइवा की बरामदगी में हजारीबाग...

हजारीबाग

पेलावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चोरीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsडीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की तेज कार्रवाई,...