Breakingदेशब्रेकिंग

1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, 28 जनवरी से संसद सत्र शुरू

Share
Share
Khabar365news

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जो 2 अप्रैल तक चलने वाला है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2026 के बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र दो चरणों में होगा, जिसका पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 9 मार्च से दोबारा शुरू होगा।

वहीं 1 फरवरी, रविवार को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन, यानी 28 जनवरी को राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद 29 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार सरकार को नौवां आम बजट पेश करेंगी। इस बार खास बात यह है कि रविवार होने के बावजूद सरकार ने 1 फरवरी को ही बजट पेश करने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक भारत इस साल सत्र के दौरान ही फरवरी में राजधानी दिल्ली में एआई (AI) इम्पैक्ट समिट भी होस्ट करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करने वाले हैं। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट भी इसी बजट सत्र में पेश की जा सकती है। 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण सरकार ने इस बार बजट सत्र का समापन एक दिन पहले, यानी 2 अप्रैल को ही करने का निर्णय लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...