BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

भागलपुर में 150 कौओं की रहस्यमयी मौत, फॉरेंसिक जांच शुरू

Share
Share
Khabar365news

भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय के मैदान में बीते रविवार को 150 कौवों की रहस्यमयी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों को सकते में डाल दिया है। इस घटना की सूचना तत्काल फॉरेस्ट विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने कौओं को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृत कौए अनुमंडल ग्राउंड स्थित पेड़ों के आसपास और नीचे जमीन पर पड़े हुए थे। एक ही जगह पर इतनी बड़ी संख्या में कौओं की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने आगे कहा हमने इससे पहले कभी ऐसी घटना नहीं देखी। जब मैदान में पहुंचा तो चारों ओर कौए मृत पड़े हुए थे, जिनकी संख्या करीब डेढ़ सौ के आसपास थी। 

फॉरेस्ट विभाग के अधिकारीयों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मौत ठंड की वजह से लग रही है। हालांकि एक साथ इतनी संख्या में हुई मौत ने विभाग को सतर्क होने पर मजबूर कर दिया है। फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सभी मृत कौओं को जब्त कर लिया गया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...