Uncategorized

*23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत मतगणना के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत गुरुवार को होने वाली मतगणना के मद्देनजर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान सुश्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने सर्वप्रथम मतगणना के मद्देनजर प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों/अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को संयुक्त रूप ब्रीफ कर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।**ब्रीफिंग के दौरान जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने सभी दण्डाधिकारियों/अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों/ कर्मियों को मतगणना के मद्देनजर जारी संयुक्त जिला आदेश को अच्छी तरह से पढ़ लेने, प्रतिनियुक्ति स्थल एवं स्थल पर किए जाने वाले कार्यों को अच्छी तरह से समझ लेने का निर्देश दिया वही अलग-अलग प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं अधिकारियों को सुश्री मिश्रा ने बिना वैद्य पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश ना देने का निर्देश दिया। मतगणना के दिन भीड़ भाड़ होने के मद्देनजर सुश्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी दण्डाधिकारियों एवं अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया वही सुश्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों आदि को अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। मौके पर सुश्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों/अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों/ कर्मियों को मतगणना के दिन ससमय अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।**ब्रीफिंग के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने सभी को मतगणना के मद्देनजर जारी धारा 144 के विभिन्न प्रावधानों एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।**ब्रीफिंग के उपरांत सुश्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत मतगणना के मद्देनजर अलग-अलग मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया वहीं उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों एवं मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।**गौरतलब हो कि रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत मतगणना गुरुवार को पूर्वाहन 8:00 बजे से रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ में प्रारंभ होगी। मतगणना के लिए रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में कुल 3 मतगणना कक्ष बनाए गए हैं एवं तीनों मतगणना कक्षों को मिलाकर कुल 40 टेबलों पर मतगणना की जाएगी।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...